चोरी छिपे शब्जी के ट्रक में श्रीनगर पहुँचे 5 जमाती, न सूचना दी न कराया मेडिकल, पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस कार्यवाही।

Share Now
https://youtu.be/tGAvIfu6iYo

कोरोना वाइरस के रोकथाम को लेकर उत्तराखंड़ सरकार की ओर से किए गए लाॅकडाउन के उल्लंघन करने व चोरी छिपे जिले में दाखिल होने पर श्रीनगर पुलिस ने पांच व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नजीबाबाद व अन्य जगहों की जमाद से लौटे पांचों व्यक्तियों को होम क्वारंइटाइन किया गया हैं।

भगवान सिंह पौडी

कोरोना महामारी के कारण घोषित लाॅकडाउन किए जाने के बाद जमात कर वापस श्रीनगर गढ़वाल लौटेने पर पड़ोसियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी । पड़ोसियों ने बताया कि सुहेल अहमद अपने चार अन्य साथियों के साथ नजीबाबाद व अन्य जगहों से जमात करके वापस आए है। जिससे उनके कारण लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की पूर्ण संभावना हैं। जमात से लौटे पांचों व्यक्तियों को पुलिस ने होम होम क्वारंइटाइन में रखा है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि नजीबाबाद व अन्य जगहों से जमाद से लौटे व्यक्तियों चोरी छिपे सब्जियों की ट्रक से यहां पहुंचे हैं। उन्होने बताया कि जमात से आने की जानकारी इनके द्वारा किसी को नहीं बताई गई और ना ही इनके द्वारा अपना कोई मेडिकल परीक्षण कराया गया।

उन्होने कहा कि लाॅकडाउन का उलघ्घंन करने व प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने पर मुकदमा दर्ज कर दिया हैं। साथ ही ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ भी मामला पंजीकृत किया गया हंै। वही इनकी जांच कर रहे डॉक्टरों का कहना था की समय समय पर उनकी जांच की जा रही है।

विनय कुमार।। वरिष्ठ उपनिरीक्षक

error: Content is protected !!