न कोई केक और न कोई बर्थडे सॉन्ग बस सामने थे सफाई कर्मचारी पर्यावरण मित्र और उनके चेहरे पर तैरती मुस्कान। मुस्कान इस बात की कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर्स को आज किसी ने खास मौके पर याद किया । जी हां हम बात कर रहे हैं एक जन्मदिन पार्टी की को अब तक की पार्टियों से अलग हटकर मनाई गई ।
जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और gajana से पंचायत सदस्य प्रदीप भट्ट ने उत्तरकाशी में अपने जन्मदिन की पार्टी को पर्यावरण मित्रो के साथ मनायी।प्रदीप भट्ट ने बताया कि महामारी के दौर में जब लोग सोशल डिस्टेंस में हैं उस वक्त भी ये पर्यावरण मित्र सभी लोगों की घर की कूड़ा एकत्र कर उन्हें सुरक्षित कर रहे हैं । लिहाजा जन्मदिन के तोहफे के रूप में उनके लिए ग्लव्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता ये ग्लव्स उन पर्यावरण मित्रों की सुरक्षा करेगा जो सब की सुरक्षा के लिए अपनी सुरक्षा खतरे में डालें डाल रहे हैं।जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर खुद को याद किए जाने का सुखद एहसास करते हुए पर्यावरण मित्रों ने दिल से प्रदीप भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। उन्होंने कहा यह पहला मौका है जब किसी ने अपने जिंदगी के खास मौके को उनके साथ शेयर किया है।
