जम्मू कश्मीर में शहीद उत्तराखंड के दो जवानों को सीएम त्रिवेंद्र ने दी अंतिम सलामी

Share Now

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  जम्मू-कश्मीर  में घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के दो जवानो देवेंद्र सिंह और अमित कुमार के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद जवानो को गुप्तकाशी और रांसि पौड़ी में अंतिम सलामी दी।

गिरीश गैरोला

https://youtu.be/H56MvCSk14w


मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर  में घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए शहीद हुए जवान देवेंद्र सिंह की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकाप्टर से आज गुप्तकाशी लाया गया जहां मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को अंतिम सलामी दी। गढ़वाल सांसद श्री तीरथ सिंह रावत व केदारनाथ विधायक श्री मनोज रावत ने भी  शहीद देवेंद्र को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव के लिए सेना के वाहन से ले जाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीर जवानों की भूमि है, सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह , सी एम ओ डॉ एस के झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर  में घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए शहीद हुए जवान अमित कुमार की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान अमित कुमार को रांसी, पौङी में अंतिम सलामी दी।

error: Content is protected !!