टिकट न मिले तो नाराज न हो बीजेपी कार्यकर्ता, छमा बडन को छोटो को…

Share Now

लोकतंत्र की सबसे निचली पायदान के चुनावों के बाद बनने वाली छोटी संसद के लिए चुनाव प्रत्यासी आपसी भाई चारा बनाये रखे और निर्विरोध ग्राम प्रधान चुन कर एक लाख रु के इनाम का लाभ उठाएं, ऐसा बीजेपी के नेतृव ने कार्यकर्ताओं को समझाया , साथ ही बताया कि टिकट न मिलने पर भी धैर्य रखने वालों को आंवले का स्वाद जरूर मिलेगा भले ही देरी हो ।

पंचायत चुनाव 2019 के लिए गंगोत्री एवम यमुनोत्री विधान सभा की 14 जिला पंचायत सदस्य एवं 3 क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के लिए भाजपा अधिकृत प्रतियाशियों के चुनाव हेतु bjp ज़िला कार्यालय ज्ञानसू में जिलाध्यक्ष श्री श्याम डोभाल एवम चुनाव प्रभारी श्री महाबीर रांगड़ जी ,ज़िला प्रभारी श्री ज्योति प्रसाद गैरोला जी के दिशा निर्देश पर एक बैठक सम्पन्न हुई,दीप प्रज्वलन एवम वंदे मातरम गीत के पश्चात ,श्री ज्योति गैरोला जी ने विषय को रखते हुए कहा कि केंद्र एवम राज्य सरकारों की तर्ज़ पर पंचायतों में भी भाजपा के प्रतिनिधि चुने,ताकि विकास को अंतिम छोर तक ले जाया जा सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा के जिम्मेदार कार्यकर्ता पंचायतों में जाकर मुख्यमंत्री जी के इस संदेश को ले जाये कि हो सके तो प्रत्येक पंचायतों में सभी प्रतिनिधि निर्विरोध चुने ताकि आपसी भाईचारा बना रह सके और सरकार द्वारा घोषित 1 लाख रुपये की धनराशि गांव के विकास में खर्च की जाय।साथ ही मुख्यमंत्री जी ऐसी ग्राम सभा के लिए विशेष बजट का भी प्रावधान करेंगे। प्रत्येक ज़िला पंचायत वार्ड के संभावित प्रतियाशियों के नाम आने के बाद उन्हें अलग से बैठकर एक नाम तय करने को कहा गया ,लेकिन गाजणा सीट एवम वरसाली सीट से ही केवल एक नाम आया है,जबकि अन्य 12 सीटों के लिए संभावित प्रतियाशियों ने कहा कि पैनल बनाकर नामों पर जो भी फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा हम सभी को मंजूर होगा और अन्य सभी अधिकृत प्रतयाशी के लिए काम करेंगे।इस अवसर पर श्री महाबीर रांगड़ जी ने कहा कि हम सभी की इच्छा होती है कि चुनाव लड़कर जीते लेकिन एक पद के लिए एक ही प्रतियाशि पार्टी से चुनाव लड़ सकता है हमे सब्र रखना है,उन्होंने अपना उदाहरण देकर कहा कि मुझे पार्टी ने निवर्तमान विधायक रहते टिकट नही दिया किन्तु संगठन ने मुझे आज राज्य मंत्री का दर्जा देकर समान्नित किया है।श्री रविन्द्र कटारिया उपाध्यक्ष भेड़ एवम ऊन विकास बोर्ड उत्तराखंड शासन ने भी अपने विचार रखे।श्री गोपाल रावत विधायक गंगोत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि अधिकृत प्रत्याशी के लिए सभी को जिताने के लिए काम करना होगा ,प्रतियाशी के विरुद्ध काम करने वालों के खिलाफ पार्टी विरोधी कार्य वाही की जाएगी।इस अवसर पर हरीश डंगवाल,सुरेश चौहान,सुरेंद्र चौहान,विजय संतरी,जयबीर चौहान,ललिता सेमवाल,खीमानंद विजलवान, विमला नौटियाल,उषा भट्ट,चंद्रा नेगी,संतोषी ठाकुर,जय प्रकाश भट्ट,जगमोहन रावत,सते सिंह राणा,नत्थी लाल शाह,अरविंद नेगी नागेन्द्र चौहान,कृपा राम सेमवाल,दुर्गेश सिलवाल,शीशपाल रमोला,शोभन प्रजापति,सहित अनेक संभावित प्रतियाशियों सहित सेकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विजयपाल मखलोगा।

error: Content is protected !!