टिहरी – उत्तरकाशी का चवागाड बॉर्डर खुला , पंचायत प्रतिनिधि प्रदीप भट्ट से वार्ता के बाद सड़क से हटाए बोल्डर

Share Now

गिरीश गैरोला

https://youtu.be/dyQUrXf7MWM

कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए उत्तरकाशी – टिहरी जिले की सीमा चवाड गाड के पास जिला प्रशासन द्वारा सड़क पर रखे गए भारी बोल्डर को जिला पंचायत प्रतिनिधि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट से वार्ता के बाद हटा दिया गया है। जिला पंचायत में गाजणा पट्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रदीप भट्ट ने बताया कि

उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने पुलिस फोर्स की कमी के चलते इस बॉर्डर को बोल्डर से बंद किया था, इसके चलते टिहरी जिले की उपली रमोली पट्टी और उत्तरकाशी जिले के गाजणा पट्टी के कई ग्रामीणों को दिकत्ते हो रही थी, वार्ता के बाद जिला प्रशासन उत्तरकाशी ने इस मार्ग को खोल दिया है । अब जिले के इस बॉर्डर पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे और सभी वाहनों की गहन जांच के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे बिना वजह घरों से बाहर न निकले और अभी तक कोरोनावायरस कोविड-19 से सुरक्षित उत्तरकाशी को असुरक्षित न बनाएं।

error: Content is protected !!