गौतम उधम सिंह नगर
ट्रेन से टकराकर 25 वर्षीय युवक की मौत
दिनेशपुर – चक्किमोड लच्छी भट् भोज ट्रैन गेट के समक्ष गूलरभोज से लालकुआं जाने वाली ट्रेन की टक्कर से एवं युवक की मौत हो गयी जिसका नाम मंगल शील पुत्र गोपाल शील उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी चंदन गढ़ वार्ड नंबर 3 दिनेशपुर की मृत्यु हो गई है जिसका पुलिस द्वारा पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु रुद्रपुर भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि युवक को सुनाई नहीं देता था जिसके चलते अचानक ट्रेन आ गई जिस से टकराकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दिनेशपुर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही इस घटना से परिजनों में शोक की लहर है
