ठंड पर हरदा का तंज – कर्मचारियों के तेवर बढ़ा सकते है गैर सैण में सरकार का बजट

Share Now
https://youtu.be/o3U8V161pt8

शर्दी के महीनों में ठंड के डर से गैर सैण से बचने के बयान पर पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत के तंज कसने के बाद सचिवालय सहित प्रदेश में कर्मचारियों के असहयोग के बीच मौसम में गर्माहट आने के बाद पहाड़ी राजधानी में बजट सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी सुरु कर दी है, किन्तु बजट सत्र में विधायक मंत्रियों से अधिक धरना प्रदर्शन और विरोध में लोग जुटने की तैयारी में जुटे है।

कृष्ण कुमार सेमवाल चमोली

गैरसैंण में एक बार फिर से सत्र की तैयारी को लेकर शासन और प्रशासन तैयारियों में जुटा है 3 मार्च से 7 मार्च तक होने वाले बजट सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने  लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ।

तैयारियों में आवास और सुरक्षा व्यवस्था पेयजल विद्युत व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन तत्पर है। जिलाधिकारी चमोली का कहना है कि गैर सैण में आयोजित होने वाले बजट सत्र को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दी पुलिस अधीक्षक चमोली को से वार्ता की गई है  बजट सत्र के लिये  राज्यपाल भी गैरसैण पहुंचेंगे इसके लिए तैयारियां और चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई है  और गैरसैण को लेकर सभी गंभीर हैं और सत्र के सफल संचालन के लिए सभी प्रयास किये जा रहे है।

error: Content is protected !!