डॉ० डी० सी० पसबोला को सर्टीफिकेट आफ एप्रिसियेसन के लिए चुना गया

Share Now

गिरीश गैरोला

डॉ० पसबोला ने कोविड-19 स्क्रीनिंग सेंटर, रेलवे स्टेशन, देहरादून में 10 दिन तक लगातार स्क्रीनिंग का कार्य किया तथा अरावली आक्सफोर्ड, कंडोली, देहरादून स्थित क्वारंटाइन सेंटर में बतौर प्रभारी 20 दिन तक लगातार अपनी सेवाएं दी हैं। कोरोना महामारी संक्रमण रोकने के लिए लाकडाउन अवधि में शासकीय विभागों की ओर से स्क्रीनिंग सेंटर तथा क्वारंटाइन सेंटर में उनकी उत्कृष्ट​ सेवाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश के प्रमुख न्यूज चैनलों में से एक अन्तिम विकल्प न्यूज चैनल के चीफ एडिटर श्री अनुराग सक्सेना की ओर से उन्हें यह सर्टिफिकेट आफ एप्रिसियेसन सम्मान सम्मान दिया गया है। उन्होंने लाकडाउन अवधि में दिए गए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ कर अपना और आयुर्वेद विभाग कार्यालय नाम रोशन किया है जिससे कि सरकार द्वारा उपेक्षित आयुर्वेद विभाग आजकल सुर्खियों में आ गया है।

डॉ० डी० सी० पसबोला, राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड(पंजीकृत) के प्रदेश मीडिया प्रभारी भी है तथा कोविड 19 में स्क्रीनिंग सेंटर्स तथा क्वेरंनटाइन सेंटर्स में आयुष डॉक्टर्स एवं स्टाफ को होने वाली समस्याओं तथा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष डॉक्टर्स एवं कर्मचारियाें के साथ किए जाने वाले भेदभाव एवं सौतेले व्यवहार के विरोध में विभिन्न समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाते रहे हैं। इसके अतिरिक्त नि:शुल्क मास्क एवं औषधि वितरण कर के सामाजिक सेवा में भी सक्रिय रहते हैं।

error: Content is protected !!