आमतौर पर समाज से अलग-थलग और बधाइयां लेकर जीवन जीने वाला किन्नर समाज आज उसी समाज को मुसीबत में खड़ा देख मदद के लिए आगे आया है। किन्नर समाज की प्रमुख रजनी रावत के निर्देशन में पूरे उत्तराखंड में किन्नर गरीब मजदूरों की राशन देकर मदद करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में कोटद्वार में किन्नर दिव्या के निर्देशन में 100 से अधिक गरीब परिवारों को राशन वितरित किया गया
भगवान सिंह पौडी
कोरोना महामारी से पुरा जीवन अस्त वयस्त हो चुका है। समाज मे गरीब तबके पर भुखमरी के बादल मंडराने लगे है। आपदा की इस घड़ी से निपटने के लिए प्रशासन के सहयोग से गरीब तबके को राहत देने की
कोशिश की जा रही है ।
लॉक डाउन के बाद गरीबो में भुखमरी कि स्थिती को देखते हुए किन्नर समाज ने भी मदद के हाथ आगे बढा दिये है। दया सामाजिक संस्था की हेड किन्नर रजनी रावत ने निर्देश पर कोटद्वार शिवालिक नगर स्थित किन्नरो ने गरीबी में जिवन यापन करने वाले लोगो के एक सौ से ज्यादा परिवारो को खाद्यय सामग्री वितरीत कि। इस मौके पर किन्नर दिव्या ने बताया कि किन्नर समाज रजनी रावत के निर्देशन में पुरे उत्तराखंड में इस आपदा के समय गरीबो के साथ पुरा खडा है। इसी क्रम में आज कोटद्वार के 100 परिवारो को खाद्यान सामग्री वितरीत कि गई और आगे भी जबतक स्थिती समान्य नही होती है तब तक मदद के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
– दिव्या- किन्नर
