थराली विधायक मुन्नी की पुष्प वर्षा से गदगद हुए कोरोना वारियर्स- हम होंगे कामयाब

Share Now

थराली विधानसभा के नारायणबगड़ विकासखण्ड में भी बीजेपी की मंडल कार्यकारिणी ने थराली विधायक मुन्नी देवी शाह के नेतृत्व में सड़क पर खड़े होकर पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों, बैंककर्मियों के सम्मान में पुष्प वर्षा की और इन कोरोना वारियर्स के उत्साहवर्धन में ताली बजायी

गिरीश चंदोला थराली चमोली

,इस दौरान थराली विधायक मुन्नी देवी शाह के साथ कोरोना वारियर्स के सम्मान में कमलेश सती,स्थानीय लोगो ने भी पुष्प वर्षा और ताली बजाकर इन योद्धाओं का उत्साह बढ़ाया ,इसके साथ ही थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने सभी कोरोना वरियर्स का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस,स्वास्थ्य,और सफाईकर्मी बड़ी मुस्तैदी से अपना फर्ज निभा रहे हैं और जनता भी कोरोना से इस लड़ाई के लिए घरों में सुरक्षित रहकर सरकार का भरपूर सहयोग कर रही है उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी तक उनकी विधानसभा के साथ ही पूरा जिला अछूता है जिससे कहा जा सकता है कि इस जिले में सभी नागरिक लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और कोरोना वरियर्स अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं ,उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड राज्य सहित पूरा देश कोरोना से जंग जीत लेगा बस इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग इसी तरह लॉकडाउन का पालन करें।

error: Content is protected !!