बड़े शहरों में आधुनिक सुविधाओं के बाद भी मोबाइल खो जाने पर पुलिस सुस्त दिखाई देती है तो पहाड़ो की आबो हवा में वही सुस्ती चुस्ती में बदल जाती है। चमोली के थराली में पुलिस कर्मी कृष्णा ने ऐसी प्यार की मुरली बजायी कि 24 घंटे में खोया मोबाइल बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया।
गिरीश गैरोला
पुलिसकर्मी द्वारा खोया हुआ फ़ोन सकुशल बरामद कर किया गया मालिक के सुपुर्द।
दिनाँक 17/02/2020 को थाना थराली पर एक व्यक्ति कलम सिंह पुत्र श्री हरक सिंह द्वारा प्रार्थना पत्र दिया था कि उनका फ़ोन samsung S7 थराली बाजार में खो गया है जो काफी ढूंढ खोज करने के बाद भी नहीं मिल रहा है, जिसके पश्च्यात थाना थराली निर्भीक पुलिस यूनिट में नियुक्त पुलिस कर्मी कांस्टेबल कृष्णानंद द्वारा थराली बाजार एवं आस पास के स्थानों में उक्त फ़ोन के बारे में पूछताछ की गयी एवं कल दिनाँक 18/02/2020 उक्त फ़ोन को सकुशल बरामद कर मालिक के सुपुर्द किया गया, व्यक्ति द्वारा पुलिस कर्मी का धन्यवाद किया गया।
