झील के दलदल बन रही मौत की वजह।
गिरीश गैरोला
उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ तक पहुँची टिहरी झील के दलदल में फंसी 13 गायो में से एक कि मौत हो गयी तीन की निकाल लिया गया जबकि 9 अभी भी दलदल में फंसी हुई है। झील के इसी किनारे पर पूर्व में तीन इंसानो की भी मौत हो चुकी है। इसके बाद भी इस स्थल पर सुरक्षा नके कोई उपाय नही किये गए
टिहरी झील का विस्तार उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ तक विस्तार अभी भी जख्मो को कुरेदने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। भले ही पूरे देश की बिजली ऊर्जा और सिंचाई की जरूरत इस टिहरी बांध से पूरी हुई हो किन्तु इस बांध की बुनियाद में दर्जनों समस्याएं अभी भी मौजूद है। देबिसौड़ पुल निर्माण के बाद गंगा पार के 40 गांवों को कुछ राहत मिली तो झील का पानी कम होने पर वहाँ बन रहे दलदल भी जान का दुश्मन बन रहा है।
गुरुवार को चिन्यालीसौड़ के पास पुराने नगुण बैरियर के पास झील किनारे दलदल में तब्दील झील में 13 गाय फंस गई। मौके पर स्थानीय लोगो के साथ नगर पालिका सभासद कर्मचारी और स्थानीय पुलिस की मदद से तीन गाय निकाल ली गयी जबकि एक गाय ने इस दौरान दम तोड़ दिया। नगर पालिका सभासद शशि कोठारी और बीजेपी नेता सुभाष नौटियाल ने बताया कि अभी भी मौके पर 9 गाय दलदल में ही फंसी हुई है।
उन्होंने बताया कि संभवतया पानी पीने के लिए गायों का झुंड झील किनारे गया किन्तु वही दलदल में फंस गया।गौरतलब है कि इसी स्थान पर पूर्व में भी तीन लोगों की जान जा चूकी है किन्तु कोई भी प्रयास इस स्थल पर सुधार के लिए नही अपनाए गए।
https://youtu.be/YBveqibmaAE

