दूरसंचार विभाग ने ऐसे बचाई पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की लाज,

Share Now

केंद्र और राज्य सरकार के साथ उनके मंत्रालयों में भी उसी अनुरूप फर्क देखने को मिला।

पर्यटन प्रदेश उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के पहले पड़ाव यमनोत्री के बेस कैम्प खरसाली में आयोजित कार्यक्रम में न तो पर्यटन मंत्री ही पहुँच सके और न स्थानीय विधायक। पर्यटन के साथ जलागम बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई विभाग का जिम्मा थामे मंत्री जी ने मोबाइल से लोगो को संबोधित किया। स्थानीय विधायक केदार सिंह रावत ने भी मोइबल का ही इस्तेमाल किया। धन्यवाद दुर संचार मंत्री का जिन्होंने ऐन वक्त पर्यटन मंत्री की लाज बचाई जो सूबे के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल पर नही पहुँच सके और मोबाइल सेवा काम कर रही थी। हालांकि ऐसे मौसम में सबसे पहले मोबाइल नेटवर्क ही ध्वस्त होता है। इस दौरान संबंधित विभाग के सभी अधिकारी

सड़क मार्ग से ही कार्यक्रम में पहुँच चुके थे।

गिरीश गैरोला,


प्रदेश के पर्यटन के साथ

सिंचाई, लघु सिंचाई , जलागम, बाढ़ नियंत्रण, भारत नेपाल उत्तराखण्ड परियोजना मंत्री श्री सतपाल महाराज द्वारा सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें खरसाली में श्री समेश्वर महाराज नवदिव्य मन्दिर के शुभारंभ प्रतिष्ठा समारोह एंव महायज्ञ में प्रतिभाग करना था मगर मौसम खराब के चलते वे नहीं पंहुच पाये उन्होनें मोबाइल फोन के द्वारा महायज्ञ में आये आम जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि मौसम की बेरूखी के कारण मैं इस भव्य कार्यक्रम एंव यज्ञ में नहीं पंहुच सका इसका मुझे बहुत अफसोस है परन्तु मैं आपको विश्वास दिलाता हूं खरसाली में अवष्य आऊगा एंव समेश्वर देवता के दर्शन करूंगा। नवदिव्य मन्दिर सौन्दर्याकरण , मन्दिर की चार दिवारी, नाली निर्माण ,स्वागत द्वार हेतु आर्थिक सहायता की जायेगी । उन्होनें कहा कि गढ़वाल की लोकसंस्कृति व सभ्यता हमारी धरोधर है इसको संजोये रखना हम सबका नैतिक कर्तव्य है , उत्तराखण्ड प्रदेश में जहां पर्यटन काफी विकसित हो रहा है वहीं देश के अन्य राज्यों व विदेशी पर्यटकों के द्वारा हमारी उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को काफी उत्कृष्ट रूप से पहचना जा रहा है जो कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार के नये संसधानों में बढ़ोतरी प्रदान करेगा । सभी गांव वासियों व क्षेत्र की जनता को इस महायज्ञ के सफल संचालन हेतु शुभकामना एंव बधाई देता हूं ।


वहीं क्षेत्रीय विधायक श्री केदार सिंह रावत भी मौसम खराब होने के कारण इस महायज्ञ में नहीं पंहुच पाये व उन्होनें भी मोबाइल फोन के द्वारा खरसाली की क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्र कि हर मूलभूत समस्या का निराकण करने में मैं आपके साथ सदैव तत्परता के साथ खड़ा रहूगा , श्री समेश्वर महाराज नवदिव्य मन्दिर के शुभारंभ प्रतिष्ठा समारोह एंव महायज्ञ की सभी क्षेत्र वासियों को अन्नत शुभ कामना देता हूं , निश्चित ही मन्दिर की मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने में प्रतिबद्ध रहूगा ।
इस कार्यक्रम के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल , नगरपलिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, रचना बहुगुणा , भाजपा जिला महामंत्री संन्दीप राणा ,राजपाल राणा, प्रकाश अवस्थी , मदन मोहन शास्त्री,संन्दीप उनियाल, जगमोहन उनियाल , उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य, पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर बडोला , तहसीलदार मोहन सिंह राणा , पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री सहित अन्य विभागीय अधिकारी एंव क्षेत्र की जनता उपस्थित थी ।

error: Content is protected !!