देहरादून – क्वॉरेंटाइन सेंटर के साथ लंबे समय से बीमार लोगों की भी निगरानी शुरू, बढ़ते संक्रमण के बीच एहतियातन लिया कदम

Share Now

प्रवासियों की अपने घर वापसी के दौरान अचानक बढ़े कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण संभावित लोगों की ट्रेसिंग के साथ लंबे समय से बीमार चल रहे अथवा बीपी हॉट शुगर आदि बीमारी से ग्रस्त लोगों की भी निगरानी शुरू कर दी है । बताते चलें कि कोरोनावायरस उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है जिन की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। बीपी हॉट शुगर जैसी बीमारी से ग्रस्त लोगों को के साथ गर्भवती महिलाओं यह भी संक्रमण जल्दी फैलने की संभावना होती है लिहाजा इन लोगों की भी ट्रेसिंग की जा रही है।

प्रदेश में प्रवासियों के आने के बाद लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामले को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर को को मोर्टिलिटी वाले मरीजों की मैपिंग सुरु कर दी है इस सम्बंध में जिलाधिकारी डॉ आशीष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया अब कोरेन्टीन में रहने वाले लोगो की तरह ही ऐसे लोगो की निगरानी की जाएगी जो लम्बे समय से बीमार है जिन्हें स्वास, हार्ट, वीपी, शुगर आदि की बीमारी है और गर्भवती महिलाओं की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी उन पर निगरानी रखी जायेगी , ताकि किसी प्रकार के आक्रमण से बचा जा सके।
डॉ आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी देहरादून

error: Content is protected !!