धू धू कर जलने लगी पेड़ पर बंधी पराली, नीचे बंधे थे दुधारू पशु – संकट में ऐसे प्रकट हुआ बेटा

Share Now

https://youtu.be/I3aHJIfBoCw

उत्तरकाशी :- डूंडा  ब्लॉक के बड़ेथ गांव में अचानक फैली आग ने  सूखी घास की पराली को अपनी चपेट में ले लिया । आग की लपटों से पेड़ पर लगी पराली धू-धू कर जलने लगी , पेड़ के नीचे  बंधी हुई भैंस  भी इसकी चपेट में आ गई। मौके पर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया किन्तु इस बीच भैंस जलने से काफी घायल हो गई। सूचना मिलते ही इलाके में ही भ्रमण कर रहे जिला पंचायत सदस्य प्रदीप भट्ट ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में मदद की और आग पर काबू पाने के बाद पशु पालन अधिकारी को दूरभाष पर जानकारी दी, विभाग ने तत्काल मौके पर पशु डॉक्टर्स की टीम को भेजा और पशु का उपचार किया। 

गिरीश गैरोला
 आचार्य भागवत शरण लोकेंद्र  ने बताया कि बड़ेथ  गांव के सोबत सिंह बिष्ट अपने पालतू   जानवरों पर मच्छर मक्खियों को हटाने के लिए आज जलाकर धुंवा कर रहे थे  इसी दौरान तेज गति से चले तूफान में चिंगारी निकलकर पास की पराली के ढेर पर जा पहुंची  और देखते ही देखते  पेड़ पर चढ़ाई गई पराली  धू-धू कर जलने लगा इसी पेड़ के नीचे बंधी सोबत सिंह की भैंस भी इसकी चपेट में ले सकती थी । तत्काल आग नहीं बझाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था ,आग पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले सकती थी , भैंस आग से घायल होने के बाद मर जातीी तो गरीब  काश्तकार को कोरो ना महामारी में रोजी रोटी का संकट पैदा हो सकता है।शादी ब्याह और अन्य खुशी के मौके पर भले ही देर हो जाए पर संकट और मुसीबत की घड़ी में युवा नेता प्रदीप भट्ट के मौजूद रहने से लोगों में  युवा नेता से उम्मीद भी बढ़ गई है।

error: Content is protected !!