विकासनगर के एक होटल में छापा मार कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकिट का पर्दाफाश कर दिया। पूरी कारवाई के बाद पुलिस 4 महिलाओं सहित 2 युवको को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस मौके पर एन्टी वूमेन ट्रेफिकिंग सेल की टीम भी होटल पहुँची।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि विकासनगर के एक होटल में जिस्मफरोशी का धंदा धड़ल्ले से चल रहा है। स्थानीय लोगो की शिकायत पर पुलिस और एन्टी वूमेन ट्रेफिकिंग सेल की टीम में छापामार कार्यवाही करते हुए होटल से 4 महिलाओ सहित दो लोगो को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक समान भी बरामद किया। पकड़ी गई महिलाए असम, ओर उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले की बताई जा रही है, जिससे साफ जाहिर होता है कि इस जिस्मफरोशी के धंधे के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े हो सकते है और अगर पुलिस की तफ्तीश दुरुस्त रही तो इस धंदे से जुड़े कई और लोग भी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते है।
हेरात की बात ये की इसी होटल से पिछले कुछ सालों मे 4 बार सेक्स रैकिट पकड़े जा चुके है, और उसके बावजूद जिस्मफरोशी का ये धंदा धड़ल्ले से बदस्तूर जारी है। जिससे कोतवाली विकासनगर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठना लाजमी है।
