राजधानी देहरादून में आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति के समय सोशल डिस्टेन्स का पब्लिक द्वारा पालन न करने पर आज से पुलिस द्वारा नया तरीका अपनाया गया है इस सम्बन्ध में शहर के क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल द्वारा बताया कि सोशल डिस्टेन्स मेन्टेन करने लिए शहर के थोक विक्रेताओं द्वारा खाद्य आपूर्ति के लिए का समय दोपहर 2 से 4 बजे निर्धारित किया गया है , इस दौरान मोहल्ले के दुकानदारों को पुलिस द्वारा एक पास जारी किया जाएगा जो आढ़त बाजार जा कर राशन इत्यादि की खरीद कर सकेंगे इस समय आम नागरिक वंहा पर नही जायेगे आम नागरिको को अपने मुहल्ले की दुकानों से ही जरूरत का सामान पूर्व में निर्धारित सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच लेना होगा। इसका पालन कराने के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
गिरीश गैरोला
वंही जनजागरूकता के लिए पुलिस की टीम द्वारा शहर भर में एलाउंस मेन्ट किया जा रहा है जिसकी कमान धारा चौकी इंचार्ज शिशुपाल राणा को सौपी गयी है राणा के नरेतत्व में मोटरसाइकिल से हर गली मोहल्ले में लोगो को जागरूक किया जा रहा , राणा ने बताया जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पयलिस द्वारा क्षेत्रवार एक टीम तैयार की गई इसलिए सभी नागरिको से अपील की जा रही है कि घर पर ही रहे कोई जरूरत हो तो पुलिस को फोन करे समान आप के घर पहुचाया जाएगा।
बाइट– शिशुपाल राणा, सब इंस्पेक्टर
