पूर्व विधायक गंगोत्री के साथ व्यापारियों ने जिला प्रशासन से दुकान खोलने के समय मे परिवर्तन की करी मांग

Share Now

कोरोना रिसर्च के साथ जो बातें सामने आ रही हैं उसमें से प्रमुख यह है कि काफी लंबे समय तक कोरोनावायरस के साथ ही जीने की आदत डालनी होगी अर्थात लंबे समय तक सोशल डिस्टेंसिंग मास्क के साथ इंसानी दिनचर्या भी बदलने वाली है । संभव है की यह हमारी हैबिट में शामिल हो जाए तभी तो व्यापार की होड़ में तड़के सुबह से लेकर देर रात तक दुकान में समय गुजारने वाले व्यापारी सुबह 7 से दोपहर एक बजे तक दुकान समेट कर बाकी समय अपने घर को दे रहे है।

जनपद मुख्यालय में दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों और व्यापारियों की समस्याओं के दृष्टिगत आज पूर्व विधायक श्री विजयपाल सजवाण ने व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष श्री रमेश चौहान के साथ जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान और पुलिस अधीक्षक श्री पंकज भट्ट से मुलाकात कर बाजार खुलने और बन्द करने के समय मे आंशिक फेरबदल करने का अनुरोध किया, जिस पर जिला प्रशासन ने सभी व्यापारियों की सहमति बनने के उपरांत इस अहम सुझाव पर प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक शर्तों के साथ बाजार खुलने की संभावना व्यक्त की।

पूर्व विधायक सजवाण जी ने कहा कि दूर दराज से आने वाले ग्रामीणों को खरीददारी कर वापस अपने गंतव्यों तक जाने का पूरा समय नही मिल पा रहा है। जिस कारण बाजार खुलने के समय मे थोड़ा बहुत आंशिक परिवर्तन किया जाना बहुत जरूरी है। जनहित के इस सुझाव पर जिलाधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक ने भी सहमति जताई। बता दें कि प्रदेश के देहरादून सहित अनेक जनपदों में बाजार का समय सांय 4 बजे तक निश्चित है, लेकिन पहाड़ की स्थिति के अनुसार और प्रवासियों की वापसी के मध्यनजर प्रशासन ने उत्तरकाशी जनपद में कुछ अतिरिक्त एहतियात बरतने का सुझाव दिया है जो बहुत आवश्यक भी है। इसके अलावा प्रवासियों की वापसी, क्वारेंटीन केंद्रों की स्थिति, सोशल डिस्टेनसिंग के अनुपालन के अलावा देशव्यापी लॉकडाउन से उपजी अनेक जन समस्याओं पर भी वार्ता हुई।

error: Content is protected !!