भगवान सिंह पौडी
उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ रावत ने श्रीनगर में मेडिकल काॅलेज के डाक्टरों व पुलिस प्रशासन की बैठक ली। यहाॅ मंत्री धन सिंह रावत ने ऑन ड्यूटी तैनात 120 पुलिस कर्मियों को कोरोना सेफ्टी किट वितरित किया। साथ ही मेडिकल काॅलेज के डाक्टरों को बेस अस्पताल में व्यवस्थायें दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होनें बताया कि बेस अस्पताल में 200 बेड के कोरोना वार्ड के लिये पैसा रिलीज कर दिया गया है। वही बेस अस्पताल में जल्द ही कोरोना के टेस्ट होने शुरू हो जायेंगे। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा मशीन व पैसा मेडिकल काॅलेज के लिए जारी कर दिया गया है।
उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने बताया कि भारत सरकार को मेडिकल काॅलेज में कोरोना टेस्ट की अनुमति के लिये पत्र भेजा गया है। अनुमति मिलते ही मेडिकल काॅलेज श्रीनगर में भी कोरोना की जाॅच शुरू हो जायेगी। वहीं
डाॅ धन सिंह रावत उच्च शिक्षा मंत्री
