–पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लॉक में एक वाहन के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। सँगलाकोटी क्षेत्र के बड़ेथ गाँव में रात्रि साढे दस से ग्यारह बजे यह हादसा हुवा है जिसमे एक मारुति इको कार खाई में जा गिरी ।
सूचना पर टीम तत्काल ही SDRF सबइंस्पेक्टर मनोज सिंह के सााथ पोस्ट सतपुली से पुलिस फ़ोर्स घटना स्थल को रवाना हुई। मौके पर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ था , इस दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा एक घायल का पहले। ही रेस्क्यू कर लिया गया था, रात भर चले बचाव आपरेशन के बाद 03 शवों को बरामद किया,।
भगवान सिंह पौडी
आपदा बचाव दल रस्सी की मदद से खाई के उतरा और रस्सी और गांठ की मदद से घायलों और शवों को सड़क मार्ग तक पहुँचाया,। सभी सवार स्थानीय नागरिक बताए जा रहे है।
लॉक डाउन के दौरान ये लोग रात के समय किधर जा रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है ।
दुर्घटनाग्रस्त इको मारुति कार अभी अप्लाइड फॉर बिना नंबर की थी
घटना में मृतक और घायल का नाम व पता
(1) नाम मनोज कुमार s/o बलवीर सिंह उम्र 40 वर्ष R/o सल्ड (मृतक)
(2) कैलाश चन्द S/o भगत राम R/o बड़ेत , (मृतक)
( 3) मेला राम s/o भगत राम R/o सल्ड उम्र 42 वर्ष, (मृतक)
(4) संदीप कुमार s/o बलवीर सिंह बड़ेत हैं, (घायल)
