पौड़ी : 83 किलो गांजे के साथ एक महिला सहित दो गिरफ्तार

Share Now

गांजे के साथ चार गिरफ्तार

भगवान सिंह कोटद्वार
उत्तराखंड से दूसरे राज्यों में गांजा तस्करी का मामला रुकने का नाम नही ले रहा है। पुलिस लगातार नशे की रोकथाम के लिए अभियान भी चलाती रहती है। जिसमे आज पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। जनपद पौड़ी की एसएसपी पी.रेणुका देवी द्वारा जनपद को नशा मुक्त अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम शराब व ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे है।जिसमे आज कोटद्वार पुलिस ने चैकिंग के दौरान 83 किलो गांजे के साथ एक महिला सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है
आरोपी पहाड़ी क्षेत्रों से गांजे को लेकर दूसरे राज्यो में सप्लाई करने जा रहे थे। जिसमें पुलिस ने सिद्धबली के पास चैकिंग के दौरान कार सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए और आरोपियों के द्वारा मोटा मुनाफा कमाने के मंसूबो पर पुलिस ने पानी फेर दिया।
तीनो आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
नरेंद्र बिष्ट-कोतवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!