प्रधान के साथ पंगा – पिता जेल बच्चे फरार-मंगल को अमंगल

Share Now

क्वारेंटाइन सेन्टर में आकर अभद्र व्यवहार करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर पुलिस ने किया 03 व्यक्तियों के विरुध्द अभियोग पंजीकृत

उत्तरकाशी -मंगलवार रात्री को प्रधानपति मानपुर श्री धर्मेन्द्र भण्डारी द्वारा थाना कोतवाली उत्तरकाशी को सूचना दी गई कि मानपुर क्वारेंटाइन सेन्टर में आकर एक व्यक्ति गाली गलौज कर मारपीट कर रहा है। उक्त सूचना पर उ0नि0 भगवान सिंह बिष्ट मय फोर्स के मानपुर पहुँचे जहां पर एक व्यक्ति कमल प्रसाद कुडियाल द्वारा प्रधानपति तथा अन्य के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था। पुलिस टीम के द्वारा उक्त व्यक्ति को थाने ले जाने का प्रयास किया गया तो उसके लडके सूरज कुडियाल व गौरव कुडियाल द्वारा पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुये उसे छुडाने का प्रयास किया गया एवं अभद्र व्यवहार करते हुये सरकारी कार्य मे बाधा पहुँचाई गई। किसी प्रकार कमल कुडियाल को थाना लाया गया व उसके दोनो बेटे मौके से फरार हो गये। उक्त तीनों व्यक्तियों के विरुध्द थाना कोतवाली उत्तरकाशी में धारा 353/504/506/188 भादवि व 51(ब) आपदा प्रबन्धन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त कमल कुमार को मा0 न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया अन्य दो फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

      

error: Content is protected !!