देहरादून। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लगाये गये लाॅक डाउन के कारण अन्य प्रदेशों में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों को वापस लाने तथा उत्तराखण्ड राज्य में फंसे बाहरी राज्यों के श्रमिकों की वापसी के लिए राज्य सरकार के पास कोई ठोस रणनीति नहीं है जिसके चलते श्रमिकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पिछले कई दिनों से अन्य प्रदेष में फंसे लोगों को वापस लाने तथा बाहरी श्रमिकों को वापस भेजने की बात तो कर रही है परन्तु इस पर अमल के नाम पर केवल श्रमिकों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेष के लोग कई बाहरी राज्यों में फंसे हुए हैं तथा वे बार-बार सरकार से घर वापसी के लिए आवेदन कर चुके हैं तथा इसी प्रकार अन्य राज्यों के श्रमिक भी राज्य सरकार से वापसी की गुहार लगा रहे हैं परन्तु कार्रवाई के नाम पर केवल इन लोगों का रजिस्ट्रेषन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी की घोषणा के अनुरूप राज्य सरकार के सामने इन प्रवासी श्रमिकों के रेल भाडे के भुगतान का भी प्रस्ताव रखा गया था। प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि लाॅक डाउन के चलते फंसे कई श्रमिक ऐसे हैं जिनकी रोजी-रोटी बंद हुए दो माह का समय बीत गया है तथा वे भुखमरी की कगार पर खडे हैं। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा ऐसे श्रमिकों के लिए खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। उन्होंने कहा इलेक्ट्रोनिक चैनलों की डिवेट में बडी-बडी बातें करने वाले सत्ताधारी दल के लोग इस महामारी के समय अपने-अपने बिलों में दुबके हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पवर्तीय जनपदों में पहुंचाया गया है उनकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को सौंपी गई है तथा उनके लिए न तो स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की जा रही है और न क्वारेन्टाइन सैन्टर में खाने-पीने की। प्रदेश महामंत्री ने यह भी बताया कि देहरादून के क्लेमेन्टाउन में फंसे लखीमपुर खीरी के 56 श्रमिकों के खाने-पीने की किल्लत को देखते हुए प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री संदीप चमोली, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र नेगी, विजय रतूडी, अजय रावत, दीवान सिंह आदि के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भोजन सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि कंाग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व में हमें वैष्विक महामारी की इस घडी में हम कंाग्रेसजन एकजुट होकर समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति व जरूरतमंद लोगों की मदद करनी है। उन्होंने राज्य सरकार से इन श्रमिकों की घर वापसी सुनिश्चत करने की भी मांग की।
