स्कूलों में लॉक डाउन से पहले चल रहे अवकाश के बाद शिक्षक ज्यादातर शिक्षक अपनी ड्यूटी स्थल से अन्यत्र गए हैं अब जब क्वॉरेंटाइन सेंटर में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है ऐसे में शिक्षक संगठनों के से वार्ता के बाद सचिव शिक्षा विभाग ने कुछ नियमावली जारी की जिससे शिक्षकों को ड्यूटी में पहुंचने में आसानी होगी।

सचिव विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड शासन आर मीनाक्षी सुंदरम के पत्रांक संख्या 164 दिनांक 19 मई 2020 के अनुसार क्वॉरेंटाइन सेंटर में शिक्षकों की ड्यूटी करने के संबंध में मुख्य सचिव उत्तराखंड के निर्देश अनुसार क्वॉरेंटाइन सेंटर में टीचरों की ड्यूटी के दौरान उनको कुछ रियायतें दी गई है जिनमें से क्वॉरेंटाइन सेंटर की ड्यूटी हेतु शिक्षकों को उपस्थिति के लिए 2 दिन का समय दिया जाएगा साथ ही 55 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षक अथवा गर्भवती शिक्षिकाएं या जिन शिक्षिकाओं के 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे हैं उनको ड्यूटी से मुक्त रखने की बात की गई है। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण ये कि ड्यूटी में नामित शिक्षकों को कार्यस्थल के जनपद में क्वॉरेंटाइन नहीं किया जाएगा, ताकि शिक्षक तत्कालिक रूप से अपनी ड्यूटी का निर्माण कर सकें
