कोरोना महामारी के दौरान सर्दी- बुखार और जुखाम खांसी होने पर सेल्फ डायग्नोसिस को अपनाते हुए बिना डॉक्टर के प्रशिक्षण के दवा लिए जाने के खिलाफ अभियान चलाते हुए डीएम उत्तरकाशी ने मुख्यालय से लगे हुए मेडिकल स्टोर पर छापेमारी अभियान चलाया और स्टॉक के साथ बिलों में तालमेल न मिलने पर कार्यवाही के निर्देश दिए
दरअसल पूर्व में ही कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी मेडिकल स्टोरों को निर्देशित किया था कि बिना डॉक्टर की पर्ची के कोरोना संदिग्ध पाॅजिटिव व्यक्तियों को दवाई न दिया जााा।। इसी कद में निरीक्षण करते हुए मेडिकल स्टोरों में कफ़ सीरप, एजोथ्रिमाईसीन और अन्य एन्टीबायोटिक ,आदि दवाईयों का स्टॉक और बिल सुचारू नहीं पाए गए जिसके बाद जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।
उन्होनें कहा कि जिले में सीएमओ और तहसील अन्तर्गत सभी उपजिलाधिकारी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को साथ में लेते हुए मेडिकल स्टोरों में SIRI/ ILI दवाईयों के संबध में नियमित रूप से दवाईयों के स्ट्रोक, तथा दी गयी दवाईयां कुल मेडिकल स्टोर में आयी दवाईयों की जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
