धनोल्टी – बीएसएफ ने बढ़ाई उम्मीद – स्नो स्की से आलू की भरपाई

Share Now

धनौल्टी

पर्यटन नगरी धनोल्टी में आलू फार्म स्केटिंग के लिए बहुत ही उपयुक्त जगह है स्थानीय व्यापारी और व्यापार मंडल अध्यक्ष का कहना है कि अगर धनोल्टी में स्की प्रतियोगिता और ट्रेनिंग की जाए तो धनौल्टी में अच्छा खासा टूरिस्ट आ सकता है।

https://youtu.be/B0rB1k81c2Q

आलू न सही स्की ही सही, of

देवेंद्र बैलवाल धनोल्टी

टिहरी जिले के पर्यटक स्थल धनोल्टी में लंबे समय से बेकार पड़े हुए आलू फार्म में इस मौसम की बर्फवारी के बाद बीएसएफ ने जो स्की का आयोजन किया उसके बाद साहसिक पर्यटन को लेकर स्थानीय लोगो की उम्मीद बढ़ गयी है। स्थानीय होटल कारोबारी एलम सिंह पंवार और व्यापार मंडल अध्यक्ष रघुवीर रमोला ने सरकार से शीतकाल में बर्फवारी के दिनों में सड़क मार्ग खोलने और साहसिक पर्यटको को अमंत्रिति करने के लिए कार्य योजना तैयार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की सरकारी मशीनरी अपने अधिकारों के प्रति को सजग दिखाई देती है पर कर्त्यब्य पर मुंह मोड़ने का काम करती है। इस मौसम में 11 वी बार बर्फवारी को पर्यटन से जोड़कर भी भुनाया जा सकता था पर आधारभूत सुविधाएं न होने से प्रकृति की यह भेंट दुःस्वरिया बन कर राह गयी। रोजगार छीनने के लिए कानून का सहारा और रोजगार देने के लिए तरह तरह की मजबूरियां गिनाने वालो को जनता के बीच असली क्लास लेना बाकी है।

करीब 700 नाली का यह आलू फार्म जब उद्यान विभाग के पास बेकार पड़ा रहा तो इसे निजी कंपनी को दे दिया गया उसके बाद भी न तो निजी कंपनी का भला हुआ और न स्थानीय लोगो का । वर्ष 2004 में विधायक प्रीतम सिंह के प्रयासों से यह आलू फार्म फिर से विभाग को वापस लौटाया गया तब से विभाग भी लापरवाह बना है।

अब बीएसएफ द्वारा इस मैदान में की गयी स्की से लोगो के मन मे उम्मीद पलने लगी है कि इस मैदान को बर्फवारी के दौरान स्की के लिए पर्यटन विभाग तैयार करे तो पर्यटको की आमद बढ़ेगी।

अस्थाई लोगों को रोजगार मिलेगा और होटल व्यवसाय का काम चलेगा लोगों की मांग है कि पर्यटन विभाग से धनोल्टी आलू फार्म मे स्केटिंग कराया जाए जो‌ कि सबसे बेहतरीन जगह धनौल्टी आलू फार्म है यहां व्यूप्वाइंट भी है जहां प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक आते है व्यापार मंडल अध्यक्ष रु रघुवीर रमोला इको समिति सचिव तपेंद्र बेलवाल देवेंद्र बेलवाल यशपाल बेलवाल सोवन गुसाईं यशपाल कठैत मनोज उनियाल राजपाल बेलवाल ऐलम पवार कहना है कि स्केटिंग कराई जाए धनोल्टी के व्यूप्वाइंट्स आलू फार्म मे, आज कल जबबीएसएफ द्वारा जब यहां पर स्केटिंग कराई गई जिसमें जवान सहित स्थाई लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया‌। ‌‍।

error: Content is protected !!