उत्तराखंड प्रदेश के सीमान्त खटीमा के ग्राम कुटरा में संदिग्ध परिस्थितयों में बैंक के गार्ड की हत्या मामले में 30 घन्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा खुलासा न होने से गुस्साए परिजनों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने कोतवाली में नारेबाजी कर न्याय की मांग की है।
सुरेंद्र कुमार।

आक्रोशित परिजनों का कहना है कि स्थानीय पुलिस द्वारा कोई भी अभी तक कार्यवाही नही की गई है , इतना ही नही उन्हें प्राथमिक सूचना रिपोर्ट की कॉपी तक नही दी गयी है।अगर पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही नही की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

