जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ आशीष चौहान ने जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की संभावना को देखते हुए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में स्वास्थ्य,पुलिस प्रशासन महकमें के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की रिब्यू बैठक के बाद जनपद उत्तरकाशी की सीमावर्ती तहसील मोरी,धोंतरी,स्यासु पुल से प्रवेश पूर्णता बंद करने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए।
स्वास्थ्य एवं अपरिहार्य स्थिति में ही चिन्यालीसौ व डामटा चेक पोस्ट से प्रवेश की अनुमति देने को कहा ।इन दोनों बैरियर में मेडिकल चेकअप टीम और सफाई टीम की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आवश्यक मेडिकल सेवा के लिए जिले से बाहर जाकर फिर वापस लौटते हैं तो उन्हें जांच के बाद 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारन्टीन में रखेंगे। किसी प्रकार के लक्षण नहीं पाए जाने पर उन्हें 14 दिन बाद ही उनके घर भेजा जाएगा।
चेक पोस्ट पर सफाई कर्मियों की टीम आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को पूर्णतया सैनिटाइज करेंगे। सैनिटाइजेशन के बाद ही वाहनों को चिन्हित स्थान पर ही अपने सामान की लोडिंग/अनलोडिंग करने की अनुमति दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने वाहनों में आने वाले वाहन चालक व स्टाफ की परस्पर मेडिकल जांच व चेकिंग करने के निर्देश दिये।
