-जिला पंचायत रतूड़ा और खांखरा सीट पर भाजपा ने खाई पटकनी
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में जिला पंचायत सदस्य पदों पर परिणाम घोषित हो गए हैं। विकासखण्ड जखोली, अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में सोमवार देर रात तक मतगणना चलती रही, जिस कारण परिणाम घोषित करने में समय लग गया। प्रत्याशी देर रात तक जगे रहे और जीत होने पर ढोल-दमाऊ की थाप पर जमकर जश्न मनाया। मतगणना स्थलों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी की जीत की दुआ भगवान से करते हुए देखे गये। जिले के जिला पंचायत वार्ड त्रियुगीनारायण से बबीता देवी को 2923 मत पड़े, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी ललिता देवी को 1665 मत प्राप्त हुए। बबीता देवी को 1258 मतों से विजयी प्राप्त हुई। गुप्तकाशी अनारक्षित सीट पर गणेश चन्द्र तिवारी ने जीत हासिल की। उन्हें 1789 मत पड़े, जबकि कमल सिंह रावत को 1484 मत मिले। श्री तिवारी ने 305 वोटों के अंतर से सफलता पाई। कालीमठ अनारक्षित सीट से विनोद राणा को 2737 वोट पडे़, जबकि दूसरे नम्बर पर रहे राकेश सिंह राणा को 2685 मत प्राप्त हुए। 52 मतों से विनोद राणा ने जीत हासिल की। परकंडी अनारक्षित सीट से रीना देवी को 2337 मत पड़े, जबकि संगीता देवी को 1571 मत पड़े और वह दूसरे नम्बर पर रही। 766 वोटों के अंतर से रीना देवी की जीत हुई। स्यूर महिला सीट से रेखा देवी को 2706 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी आरती देवी को 1522 मत ही प्राप्त हो पाए और रेखा देवी 1184 मतों से विजयी हुई। खलियाण महिला सीट से मंजू देवी को 3005 वोट प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रही मनीषा को 2248 मत मिले। 757 वोटों से मंजू देवी की जीत हुई। कण्डाली अनुसूचित जाति महिला सीट से कुसुम देवी को 2059 मत प्राप्त हुए, जबकि पूनम देवी को 1788 वोट मिले। 271 वोटों के अंतर से कुसुम देवी ने बाजी मारी। बजीरा अनुसूचित जाति महिला सीट से अमर देई को 4464 मत पड़े, जबकि रजनी शाह 2701 मत लाकर दूसरे स्थान पर रही। अमर देई 1763 मतों से विजयी रही। सुमाड़ी अनुसूचित जाति सीट से ज्योति देवी को 2625 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे जगदीप शाह को 2065 मत मिले। 560 वोटों से ज्योति देवी बाजी मारी। सौंरा-जवाडी अनारक्षित सीट से भारत भूषणको 2533 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजेन्द्र प्रसाद को 1993 वोट पड़े,। भारत भूषण 540 वोटों से विजयी रहे। कण्डारा अनारक्षित सीट से सुमन नेगी को 2598 मत प्राप्त हुए। यहां से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न सिंह को 1418 वोट मिले। सुमन नेगी 1180 वोटों के अंतर से विजयी हासिल की। भीरी अनारक्षित सीट से सुमंत तिवाड़ी को 1828 मत प्राप्त हुए, जबकि ओमप्रकाश पंवार को 1307 वोट मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी अनूप सेमवाल आखिरी स्थान सातवें पर रहे। सुमंत तिवाड़ी ने 521 मतों से विजयी प्राप्त की। सिल्लाबमण गांव अन्य पिछड़ा वर्ग महिला से कुलदीप सिंह को 2216 वोट मिले, वहीं दूसरे स्थान पर रहे भारत भूषण को 1783 मत प्राप्त हुए। कुलदीप ने 433 मतों से जीत हासिल की। चोपता महिला सीट से सुनीता देवी को 2026 मत मिले, जबकि लक्ष्मी देवी 1408 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रही। 618 वोटों से सुनीता ने जीत हासिल की। सतेरा अनुसूचित जाति सीट से भूपेन्द्र लाल को 2225 वोट पड़े तो दूसरे स्थान पर रहेपंकज कुमार को 1858 मत प्राप्त हुए। 367 वोटों से भूपेन्द्र ने जीत दर्ज की। खांकरा अनारक्षित सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह ने 2689 मत प्राप्त किये, जबकि निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य खांकरा पूनम देवी को 1861 मत प्राप्त हुए। नरेन्द्र सिंह को 828 वोटों से जीत हासिल हुई। इसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विक्रम पटवाल तीसरे स्थान पर रहे। जिला पंचायत रतूडा महिला सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शीला देवी को 2178 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी मंजू देवी को 1977 मत मिले। इस सीट को काफी अहम माना जा रहा था। क्योंकि भाजपा के दिग्गत नेता इस सीट पर काफी जोर लगाए हुए थे। शीला देवी 201 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हार का मुंह दिखा दिया। सारी महिला सीट से सविता देवी को 1924 मत मिले तो दूसरे नम्बर पर रही संतोषी देवी 1790 वोट ही पड़े। ऐसे में 134 मतों से सविता ने जीत दर्ज की। कुल मिलाकर देखा जाय तो जिला पंचायत चुनावों में जनता ने राष्ट्रीय पार्टियों का साथ न देते हुए निर्दलीय पर भरोसा जताया है। वहीं कुछ जगहों पर राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों ने शराब और धन-बल की आड़ में अपनी जीत दर्ज की, जिससे राष्ट्रीय पार्टियांे के नेताओं की इज्जत बच पाई।
