फ्रन्टलाइन कोरोना वारियर की भूमिका में आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी एवं स्टाफ
देहरादून: कोरोना से जंग के मोर्चे पर एलौपैथी के साथ आयुर्वेदिक विभाग भी कंधे से कंधा लगाकर डटा है, आयुर्वेदिक विभाग के कर्मठ एवं जुझारू चिकित्सक एवं स्टाफ भी फ्रन्टलाइन पर काम कर रहे हैं। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बनाए गए क्वेरनटाइन सेंटरों में आयुर्वेदिक चिकित्सकों एवं स्टाफ को तैनात किया गया है।
देहरादून एवं नैनीताल के हाई रिस्क एरिया वनभूलपुरा क्षेत्र एवं मस्जिदों में भी आयुर्वेद विभाग की टीमों को तैनात किया गया है।
राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ० डी० सी० पसबोला द्वारा बताया गया कि प्रदेश में आयुर्वेदिक चिकित्सकों एवं कार्मिकों द्वारा वार रूम, आईडीएसपी, क्वेरनटाइन सेंटरों, आइसोलेशन वार्डस आदि टीमों में प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है।
