मंडी में खुलेआम धान की लूट ।

Share Now

किसानों का हंगामा।

सितारगंज

सितारगंज धान की उचित बोली ना लग पाने से परेशान किसानों ने चक्क जाम और धरना प्रदर्शन किया , किसानों का कहना था कि मंडी में आढ़तियों द्वारा मनमानी बोली लगाकर और ओने पोने मूल्य में धान की खरीद की जा रही है जबकि सूखे हुए धान 15 से 16 माऊसर तक के भी मंडी में पहुंच रहे हैं लेकिन उनको नजरअंदाज कर गीले धान के भाव पर सूखे धान खरीद कर किसानों को चूना लगाया जा रहा है जिसकी एवज में धरना प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम किया जा रहा है


धान के मनमाने रेट लगाकर बिचौलियों के मार्फत धान खरीद की जा रही है मंडी में बोली के नाम पर मात्र कोटा पूर्ति कर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है लोगों द्वारा जब इसकी आपत्ति मंडी समिति में दर्ज कराई गई तो मंडी समिति की तरफ से भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया जिससे के चलते किसान भड़क गए और मंडी गेट को बंद कर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया 1:30 लगभग डेढ़ घंटा तक गेट बंद कर किसान हंगामा करते रहे उसके बाद बातचीत कर हल निकालने की बात कही गई और किसानों से बातचीत शुरू की गई अभी तक जिसका कोई भी हल नहीं निकल पाया है।

error: Content is protected !!