मृत मित्र विपक्ष से मृत विपक्ष का उलाहना झेलने के बाद कांग्रेस नेता अलग-अलग स्तर से बयान जारी कर अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते दिखाई देने लगे हैं । दरअसल विपक्षी कांग्रेस को उम्मीद थी कि सरकार सर्वदलीय बैठक कर कोरोना महामारी से निपटने के लिए सुझाव मांगने का काम करेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ जिसके बाद पहले से ही मित्रता निभाने का आरोप झेल रहे विपक्ष को अब मृत विपक्ष का तमगा मिले इससे पहले ही नेताओं की सुगबुगाहट सामने आने लगी है । देवप्रयाग विधानसभा से नेतृत्त्व कर चुके पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी जो ने सरकार को से अपने सुझाव साझा किए है।
गिरीश गैरोला
पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड मंत्री प्रसाद नैथानी में कोरोना महामारी के दौरान वापस बुलाए गए 82834 उत्तराखंड प्रवासियों को सकुशल वापसी के लिए सरकार का धन्यवाद किया है, और पूरे देश भर से जिन उत्तराखंड के 2लाख 12 हजार 718 प्रवासियों ने उत्तराखंड आने के लिए ऑनलाइन पंजीकारण किया हैं उनको तत्काल उत्तराखंड लाने की व्यवस्था बसों द्वारा या रेलगाड़ी द्वारा किये जाने की मांग की है।
पूर्व मंत्री ने अब तक किये गए कुल 11,000 कोरोना टेस्ट की गति को बहुत धीमा बताया है। उन्होंने मांग की कि हमारे डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टाफ को पूरे एक्यूपमेंट दिए जाएं ताकि वह टेस्टिंग की गति को तेज कर सकें, और लोगों में जो दहशत का माहौल है उससे छुटकारा मिल सके।
साथ ही जो ई लर्निंग क्लासेस का मामला है उसमें भी बहुत बड़ी समस्या छात्र छात्राओं के साथ आ रही है। मैं ऑनलाइन टीचिंग में सभी गुरुजनों का आभार व्यक्त करता हूं जो विकट परिस्थिति के बाद भी सुचारू रूप से पठन पाठन करा रहे हैं। क्योंकि दूरदराज के इलाकों में कहीं पर मोबाइल कनेक्टिविटी अभी तक नहीं है, वहां पर बच्चे कैसे पढ़ेंगे, सब के पास एंड्रॉयड फोन भी नहीं है, उस स्थिति में जो पठन-पाठन का कार्यक्रम है वह प्रभावित हो रहा है। हमारे भविष्य के नौनिहालों के साथ जो स्थितियां पैदा हो रही हैं शिक्षा के सवाल पर उस पर सरकार शीघ्र बैठक बुलाकर पढ़ाने की व्यवस्था को सुचारू रूप से करें ताकि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी ना हो।
सरकार कांग्रेस पार्टी से जो भी सहयोग चाहेगी कांग्रेस सरकार की सहयोग देने के लिए साथ खड़ी मिलेगी।
– मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व मंत्री
