देहरादून। राज्यमंत्री डाॅ धन सिंह रावत, उप महानिरीक्षक पुलिस अजय रौतेला और जिलाधिकारी देहरादून सी रविशंकर द्वारा संयुक्त रूप से 9 नवम्बर को उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले भारत-भारती उत्सव की तैयारियों का भौतिक निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित विभागों और अधीनस्थ अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सम्पादित करने के जरूरी दिशा-निर्देश दिये। संस्कृति विभाग के सौजन्य से आयोजित इस उत्सव में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘उत्तराखण्ड प्रगति के पथ पर’ का विमोचन मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह रक्षामंत्री भारत सरकार एवं त्रिवेन्द्र सिंह रावत मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा किया जायेगा।
