मतदान अधिकार , न ले कोई उपहार

Share Now

प्रेक्षक सामान्य श्री वी शशांक शेखर ने कलेक्ट्रेट परिसर में मतदात जागरूकता एक्सप्रेस बस को हरी झंडी दिखाकार रवाना किया। उन्होंने बताया कि आयोग की मंशा है कि आगामी 06 मई को आयोजित होने वाले मतदान में सभी सभी मतदाता अपना मतदान जरूर करें। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुसार दिव्यांग मतदाताओं हेतु बूथों पर उनको मतदान में भाग लेने से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं। मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस रैली में प्रतिभाग करने के लिए बड़ी संख्या मेें स्काउट के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया और लोगों को मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूकता के लिए कलेक्ट्रेट गोरीगंज से जायस, जायस से मोहनगंज(तिलोई), तिलोई से इन्हौना, इन्हौना से जगदीशपुर, जगदीशपुर से मुसाफिरखाना, मुसाफिरखाना से अमेठी(वाया मुंशीगंज), अमेठी से सुलतानपुर प्रस्थान करेगें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का यह भी निर्देश है कि स्वीप (मतदाता जागरूकता) कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं को भलीभांति जागरूक करते हुए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में मतदेय स्थलों पर उपस्थित होकर मतदान के लिए प्रेरित किया जाये।
छात्र-छात्राओं ने इस रैली के माध्यम से यह भी संदेश दिया कि ‘‘मत देना अपना अधिकार, बदले में न लें उपहार’’ और ‘‘आपका मतदान, लोकतंत्र की जान, बूढ़े हों या हो जवान, सभी करें अपना मतदान’’ ‘‘जन जन को जगाना है मतदान कराना है’’।
इस मतदाता जागरूकता रैली में जिला र्विाचन अधिकारी डा0 राममनोहर मिश्र, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्र, छात्र-छात्राएं सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
!2!
अमेठी 18 अप्रैल 2019, जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 राममनोहर मिश्र ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 37-अमेठी संसदीय क्षेत्र में मा0 प्रेक्षक की नियुक्ति की गयी है। उन्होंने बताया कि मा0 सामान्य प्रेक्षक एचएएल कारवा गेस्ट हाउस (गंगा सूट) में ठहरे हुए हैं। मा0 सामान्य प्रेक्षक महोदय का मोबाइल नं0 9450125433 व टेलीफोन नम्बर 05368-255296 तथा फैक्स नं0 05368-255073 है। मा0 सामान्य प्रेक्षक महोदय से मिलने का समय सांय 05ः00 से 06ः00 बजे तक है। मा0 पुलिस प्रेक्षक एचएएल कारवा गेस्ट हाउस (यमुना सूट) में ठहरे हुए हैं। मा0 पुलिस प्रेक्षक महोदय का मोबाइल नं0 9450125679 व टेलीफोन नम्बर 05368-255137 तथा फैक्स नं0 05368-255073 है। मा0 पुलिस प्रेक्षक महोदय से मिलने का समय पूर्वान्ह 11ः00 से 12ः00 बजे तक है। मा0 व्यय प्रेक्षक एचएएल कारवा गेस्ट हाउस (कावेरी सूट) में ठहरे हुए हैं। मा0 व्यय प्रेक्षक महोदय का मोबाइल नं0 9450124165 व टेलीफोन नम्बर 05368-255004 तथा फैक्स नं0 05368-255073 है। मा0 व्यय प्रेक्षक महोदय से मिलने का समय सांय 05ः00 से 06ः00 बजे तक है।

error: Content is protected !!