यकीन नही हुआ तो ऊपर देख कर बोली महिला – वस्त्र बदलकर आये हो क्या भगवान?

Share Now

बीमारी से परेशान 72 वर्ष की महिला लॉकडाउन के चलते डॉक्टर के पास जाने के लिए पैदल ही घर से निकल रही थी पैर दर्द के चलते थक कर जब एक जगह बैठ कर ऊपर वाले को याद करने लगी। इतने में खाकी वर्दीधारी पुलिसकर्मियों को अपनी तरफ आता देख बुजुर्ग महिला एक बार डर से कांप गई लेकिन जैसे ही उत्तरकाशी पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह चौहान महिला के पास आए उसका दर्द जाना और न सिर्फ उसे डॉक्टर के पास तक छोड़ा बल्कि दवा दिलवाकर कोरोना महामारी के बारे में भी जागरूक किया जिसके बाद महिला कभी खाकी को तो कभी आसमान की तरफ देखती नजर आयी।

गिरीश गैरोला

कमल सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी राजकीय कार्य हेतु राजस्व क्षेत्र न्यूगांव गए थे कि वापस आते समय रास्ते में उन्हें एक दुःखी वृद्ध महिला रोते हुये दिखाई दी जिस पर पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा अपनी गाडी रुकवाकर उस वृद्ध महिला से उसकी समस्या व उसका नाम पता पूछा गया तो उक्त महिला द्वारा अपना नाम चन्द्रा देवी पत्नी स्व0 नत्थी सिंह ग्राम न्यूगांव उम्र 72 वर्ष बताई गई तथा बताया गया कि उसकी तबीयत खराब है और उसके पैरों में भी बहुत दर्द हो रहा है जिस पर पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा इंसानित का परिचय देते हुये उसे अपनी गाडी में बैठाकर 08 किमी दूर रौतलधार स्थित क्लीनिक लाकर डॉक्टर चौहान को दिखाया गया व उक्त बुजुर्ग महिला को दवाइयां उपलब्ध करवाई गई साथ ही उसे कोरोना वायरस के दृष्टिगत सुरक्षा हेतु मास्क देकर उसे उसके गांव भिजवाया गया। उक्त महिला के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक महोदय का आभार प्रकट कर धन्यवाद व्यक्त किया गया।

error: Content is protected !!