राज्यपाल का पौड़ी दौरा – यूपी के सीएम, योगी आदित्यनाथ की माता जी को दी सांत्वना

Share Now

राज्यपाल,सीएम योगी के पिता की मौत पर सांत्वना देने पहुँची उनके गाँव..

भगवान सिंह पौडी

उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट की मौत पर सहानुभूति देने उनके गाँव पंचुर पहुँची, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के साथ उनके सुपुत्र भी थे, राज्यपाल ने सीएम योगी की माता को ढांढस बंधाया।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।

,इस दौरान लक्ष्मण झूला-कांडी सड़क मार्ग पर सफ़र करते हुये उन्होंने इस सड़क के ख़स्ताहाल होने पर अपनी नाराज़गी भी प्रकट की,
राज्यपाल के दौरे पर पौड़ी के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल, एसडीएम यमकेश्वर श्याम सिंह राणा,अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय, वंदना वर्मा आदि भी मौजूद थे।

error: Content is protected !!