राज्य में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों के 658 नए मामले सामने आए, 12 की मौत

Share Now

देहरादून। राज्य में मंगलवार को कोरोना के 658 नए केस सामने आए। सबसे ज्यादा देहरादून में 248 केस मिले। 12 लोगों की मौत हुई। इसमें एक मौत देहरादून में 20 वर्षीय युवक की भी हुई। कोरोना पॉजिटिव मौत का आंकड़ा 360 पहुंच गया है।  
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, 24 केस अल्मोड़ा, 14 बागेश्वर, छह चमोली, 23 चंपावत, 248 देहरादून, हरिद्वार 82,  नैनीताल 112, पौड़ी 9, पिथौरागढ 16, 11 रुद्रप्रयाग, 33 टिहरी, 56 यूएसनगर और 24 केस उत्तरकाशी में सामने आए।
कुल पॉजिटिव केस की संख्या 26,094 पहुंच गई है। रिकवरी 17473 मरीजों की हुई। 8184 एक्टिव केस अभी भी मौजूद हैं। 8655 जांच को भेजे गए। 13797 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। राज्य में डबलिंग रेट 23.15 दिन पहुंच गया है। रिकवरी रेट 66.96 प्रतिशत पहुंच गया है। संक्रमण दर 5.82 प्रतिशत पहुंच गई है। मंगलवार को 12 कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई। इसमें दो मरीज ऋषिकेश एम्स, चार दून अस्पताल, एक महंत इंद्रेश अस्पताल, दो सुशीला तिवारी हल्द्वानी और तीन मरीजों की बेस अस्पताल श्रीनगर में मौत हुई।

देहरादून जिले में 4 क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया

देहरादून। नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्र्तत स्थित 150/4 धर्मपुर तथा तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत स्थित वार्ड नम्बर-01 मिस्सरवाला कलां,  एवं वार्ड नम्बर 05 बिचली जौली तहसील डोईवाला, तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित वार्ड नम्बर 14 ग्राम शंकरपुर तहसील विकासनगर में कोराना वायरस संक्रिमित व्यक्ति पाये जाने के फलस्वरूप जनहित में आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करते हुए उक्त 4 क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।  नगर निगम देहरादून स्थित 150ध्4 धर्मपुर का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में मौहम्मद अली व इकबाल आदि का मकान, पश्चिम दिशा में विरेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट का मकान, उत्तर दिशा में भट्ट जी का मकान तथा दक्षिण दिशा में रास्ता अवस्थित है। तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत स्थित वार्ड नम्बर-01 मिस्सरवाला कलां का वह हिस्सा जिसके पुरब दिशा में लाल सिंह रौतेला का मकान, पश्चिम दिशा में खाली भूमि, उत्तर दिशा में कृषि भूमि तथा दक्षिण दिशा में कमान सिंह गुरूंग का मकान अवस्थित है। वार्ड नम्बर 05 बिचली जौली तहसील डोईवाला, का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में ग्रामीण सड़क मार्ग, पश्चिम दिशा में असरफ अली का मकान, उत्तर दिशा में मोहर्रम अली का मकान तथा दक्षिण दिशा में अजीर अहमद का मकान अवस्थित है। तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित वार्ड नम्बर 14 ग्राम शंकरपुर तहसील विकासनगर का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में रेखा देवी का मकान, पश्चिम दिशा में अंजू जोशी के मकान तक, उत्तर दिशा में श्री भागीरथ के खेत तक तथा दक्षिण दिशा में जसवंत सिंह नेगी के मकान तक अवस्थित है को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत  स्थित गायत्री एन्कलेव बद्रीपुर, तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित वार्ड नम्बर-7 कल्याणपुर गीता भवन मार्ग, तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत स्थित वार्ड नम्बर-10 भानियावाला एवं तहसील डोईवाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नागल बुलन्दावाला में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया था। उक्त 4 क्षेत्रों का 14 दिवसों के अन्तर्गत एक्टिव संर्विलासं किया गया एवं किसी भी व्यक्ति कोरोना वायरस कोविड-19 के लक्षण नही पाये गये। मुख्य चिकित्साधिकारी की सस्तुति पर उक्त कन्टेंनमेंट क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!