राज्य स्थापना दिवस पर मिलिए गुरुकुल के इस अर्जुन से – टाई बांध कर गर्व करने वालो, धोती- कुर्ता वाला गुरुकुल छात्र ओलंपिक में – नाशा ने भी संस्कृत को स्वीकार कर लिया – आप कब ?

Share Now

देश भर में अंग्रेजियत के पीछे भागने की  होड में हम उस संस्कृत को भूलते जा रहे है जिसे हमारे देश  में ऋषि मुनियों ने स्थापित किया था और आज विदेश में लोग संस्कृत की महत्ता को समझते हुए इसे स्वीकार कर रहे है।देश भर में स्थापित गुरुकुल पद्धति से दी जाने वाली  संस्कृत शिक्षा   से अध्यात्म के साथ ही वैज्ञानिकता के दर्शन भारत को एक बार फिर से विश्व गुरु की पद पर बैठा सकते है। देहरादून के पौंधा गुरुकुल में पढ़ रहे छात्र ने  ओलंपिक में स्थान बनाकर सबको संस्कृत और गुरुकुल को लेकर अपनी सोच बदलने को मजबूर कर दिया है।। इस बार राज्य स्थापना दिवस पर देश भर के गुरुकुल से 600 छात्र  भी अपनी काबलियत से दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देंगे।


गिरीश गैरोला। 


इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस पर वेदिक गुरुकुल की ओर से गुरुकुल पौंधा में अखिल भारतीय गुरुकुल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भले ही संस्कृत को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया गया है किंतु उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने संस्कृत को द्वितीय राजभाषा के रूप में स्वीकार किया है, और खुशी की बात ये है कि देश भर से संस्कृत के विद्धवान इस कार्यक्रम में भाग लेने आ रागे है।

नाशा द्वारा संस्कृत को कंप्यूटर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त बताए जाने के बाद विश्वबके अनेक देश संस्कृत की ओर आकृष्ट हो रहे है और अपने देश मे संस्कृत को अनिवार्य रूप से पढ़ा रहे है। आजादी से पूर्व आध्यत्म के साथ शारीरिक व वैज्ञानिक शिक्षा के मूल स्रोत के रूप में गुरुकुल ही प्रचलन में थे।लार्ड मैकाले की शिक्षा ने मानवता और नैतिक शिक्षा से दूर कर दिया है।

अखिल भारतीय गुरुकुल महोत्सव का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यो में गुरुकुलों का मजबूत संगठन तैयार करना है जिसमे गुरुकुल  के छात्र छात्राएं अपनी विशिष्ट योग्यता का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान भारतीय शोध संगोष्ठी में वर्णों की वैज्ञानिकता को समझते हुए शुद्ध उच्चारण करना सिखाया जाएगा।प्राचीन समय मे एक भी वर्ण अशुद्ध उच्चारण होने पाए ऋषि बहुत बड़ा प्रायश्चित करते थे, वेदोंको समझने के लिए शुद्ध उच्चारण अनिवार्य है।विभिन्न प्रान्तों से आये 600 प्रतिभागी छात्रों के बीच गुरुकुल पौंधा देहरादून का छात्र दीपक कुमार दोहा में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में निशानेबाजी में कांस्य पदक प्राप्त कर 2020 के टोक्यो में आयोजित होने वाली  ओलंपिक के लिये अपना स्थान सुनिश्चित कर चुका है।

देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में गुरुकुल परिवार के अध्यक्ष व भारत मे 9 गुरुकुलों के संचालक , गुरुकुल। पौंधा देहरादून के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद सरस्वती , परिषद के महामंत्री आचार्य। डॉ धनंजय , वैदिक मिशन मुम्बई के अध्यक्ष डॉ सोमदेव शास्त्री , गुरुकुल के डॉ रविन्द्र कुमार, शिव देव आर्य, मनमोहन कुमार उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!