रात के अंधेरे में नही दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते है, कानून का कोई खौफ नही, ऐसा लगता है कि पैसे वालो के लिए कुछ भी करने की छूट मिली हुई है।
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में वारदाते कम होने का नाम नहीं ले रही जंहा पर खाखी से बेखौफ बदमाश घटनाओ को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं पर गंगनहर पुलिस के हाथ खाली के खाली राह जाते हैं
आज दोपहर दिनदहाड़े कृष्णा नगर में तीन बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवती की गला रेत कर घायल कर दिया। परिजन युवती को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर गली नंबर 20 निवासी 19 वर्षीय निधि पुत्री धर्म सिंह का तीन युवकों ने गला रेत दिया। युवती के परिजनों के शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एक युवक को मौके से ही पकड़ लिया। बाकी दो युवक भागने में कामयाब रहे युवती को घायल अवस्था में परिजन एक निजी अस्पताल लेकर गए जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एवं आसपास के लोगों ने गंग नहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी वहीं पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर सरकारी हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में आसपास के लोग भी सरकारी हॉस्पिटल पहुंचे और हंगामा करने लगे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और वह चीख चीख कर आरोपियों को पकड़े जाने की बात कहते रहे।वहीं एसपी देहात परमेंद्र डोभाल भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया कोई भी अपराधी बक्सा नहीं ।
जााायेआगगएक युवक पकड़ लिया गया है बाकी दो अभी फरार है उनके तलाश भी जारी है।
