लंका विजय पर गिलहरी प्रयास से कम नही, कोरोना विजय पर प्रधान संगठन की पहल

Share Now

राम सेना द्वारा लंका विजय के दौरान समुद्र में पुल निर्माण के दौरान गिलहरी के प्रयास के बाद कोरोना विजय के चीन पुल निर्माण पर प्रधान संगठन की छोटी मदद से समाज के अन्य वर्गों को जरूर प्रेरणा मिलेगी। उत्तरकाशी जिला प्रधान संगठन ने करोना कोविड-19 फंड में अपने 2 माह का मानदेय देने का निश्चय कियाा है

गिरीश गैरोला

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से राहत के  लिए  पंचायत की पहली पायदान प्रधान संगठन ने शिव नगरी और गंगा यमुना के उद्गम उत्तरकाशी से अपनी पहल की है।  उत्तरकाशी जिला प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष प्रताप रावत ने बताया कि पूरा विश्व इस महामारी से निकलने के लिए अपने स्तर पर जुटा हुआ है देश मे भी सभी लोग अपने स्तर  से कुछ न कुछ कर रहे है ऐसे में प्रधान संगठन ने भी अपना योगदान करने का न बनाया और सभी लोगो कज सहमति के बाद दो महीने का मानदेय 15 लाख 24 हजार का चेक जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ आशीष चौहान को सौंपा 
 त्रि स्तरीय पंचायत की सबसे छोटी कड़ी प्रधान संगठन द्वारा दी गयी यह धनराशि भले ही कोरोना जैसी महामारी से निपटने में बहुत कम हो किन्तु इस पहल को श्री राम द्वारा लंका युद्ध के दौरान समुद्र पार पुल निर्माण के दौरान गिलहरी के प्रयास के तौर पर देखा जा सकता है,  इससे अन्य जनता से जुड़े संगठनों को भी प्रेरणा मिलेगी ।

error: Content is protected !!