रोडवेज और बुलेट की भिड़ंत, दो युवकों की मौत – लच्छीवाला।

Share Now

देहरादून। रोडवेज बस और बुलेट की लच्छीवाला में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है

गिरीश गैरोला

डोईवाला के लच्छीवाला में बस की एक बाइक से भिडंत हो गई। हादसे में देहरादून के बद्रीपुर जोगीवाला निवासी अक्षय(21 वर्ष) और शिमला बाइपास निवासी रजनीश(23 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उमेदपुर प्रेमनगर निवासी आशीष(19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!