लापरवाही – सड़क हादसे में तीन की मौत 6 घायल।

Share Now

सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियम सख्ती से लागू करने को लेकर की गई हर कवायद कम पड़ती दिखाई दे रहीं है। खासकर अकुशल चालक की लापरवाही से हादसों को लेकर विभाग चिंतित है पर कोई ठोस कदम नही उठा पा रहा है, हादसे में जान गवाने के बाद भी जनता के बीच से आवाज उठती है और कुछ ही घंटों में मामला फिर से ठंडा पड़ जाता है। जिसका खामियाजा निर्दोष लोगों को जान से चुकाना पड़ता है।

अमनदीप भट्ट टिहरी गढ़वाल

-टिहरी जिले के घनसाली में मंगलवार सुबह तकरीबन 11 बजे अमंगल हो गया एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी। केपार्स गांव से घनसाली की तरफ आ रही बोलोरों वाहन गहरी खाई में गिर गया जिसमें तीन लोगो की मोके पर मौत हो गयी तो वंही 6 लोग घायल हो गये,

ग्रामीणों व पुलिस, एसडीआरएफ को सूचना मिलते ही राहत बचाव कार्य सुरु किया गया जिसमें 6 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेस्वर अस्पताल लाया गया है। वंही 5 घायलों को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया तो वंही एक घयाल महिला का इलाज बेलेस्वर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद एसडीएम फिंचा राम चौहान ने अस्पताल पौंछ कर घायलों को इलाज मुहैया करवाने के आदेश दिये।

error: Content is protected !!