लौक डाउन के दौरान घर पर ही रुके – ऐसे प्रकट हो रही अन्नपूर्णा शक्ति।

Share Now

देश भर में डॉक्टर्स की टीम अस्पतालों में कोरोना वायरस कोविड-19 से जूझ रही है वही सड़क पर पुलिस प्रशासन लौक डाउन का पालन करने में जुटी हुई है । लौक डाउन के लंबे अंतराल में लोगों को जीवन यापन में मुश्किल आने लगी है खासतौर से दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन यापन करने वालो के सामने खाने का संकट पैदा हो गया है।

गिरीश गैरोला

https://youtu.be/FUs24doEu_s

जिसके लिए जिला प्रशासन की टीम पुलिस कि मौजूदगी में प्रतिदिन करीब 1000 लोगों को राशन अन्नपूर्णा किट बांट रही है। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी कच्चा राशन लोगों में बांटा जा रहा है प्रशासन की टीम पुलिस के साथ मौके पर सही पात्रों को राशन वितरण में लगी हुई है।

राजधानी देहरादून में तहसीलदार जसपाल राणा के नेतृत्व में अन्नपूर्णा किट राशन का वितरण खबर वाला , फालतू वाला लोहार वाला ,शहंशाही आश्रम इत्यादि स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरण किया गया है।

error: Content is protected !!