कोरोना राष्ट्रव्यापी महामारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बावजूद खुद की सुरक्षा के लिए घरों में रोके रखना मुश्किल साबित हो रहा है ऐसे में एक ओर जहां
कालाबाजारी चरम पर है वही शराब अवैध शराब के तस्कर भी अपना धंदा चमकाने में लगे है। पौडी में लॉक डाउन के दौरान शराब के नशे में धुत शराबी की निशानदेही पर राजस्व पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार का खुलासा किया है।
भगवान सिंह पौडी
पौड़ी जनपद के थलीसैण क्षेत्र में लॉकडाउन के बावजूद अवैध शराब की कालाबाजारी जोरो पर है प्रशासन की धरपकड़ जारी है, मंगलवार को राजस्व पुलिस के कानूनगों भीम सिंह असवाल ने लॉक डाउन के लिए पेट्रोलिंग की दौरान एक व्यक्ति शराब के नशे में घूमते हुए अवैध शराब के एक तश्कर को पकड़ा जिस के पास एक दुकान से लगभग 23 शराब की बोतल और कुछ हाफ क्वाटर की 72 बोतल बरामद की गयी। अवैध शराब को कब्जे में लेकर अब राजस्व पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत अग्रीम कार्यवाही कर रही है।
