पौड़ी जनपद के थैलीसैण क्षेत्र मे एक महिला पर घात लगाए भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला को गम्भीर चोट आई है , जिसका उपचार जिला महिला चिकित्सालय में चल रहा है। दरअसल लॉकडाउन के दौरान सुनसान पड़े शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब जंगली जानवर बेख़ौफ़ घूमने लगे है । बिना किसी ख़ौफ़ के ये जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों तक भी पहुंचने लगे हैं ।
भगवान सिंह पौडी
कुछ ऐसी ही घटना थैलीसैंण क्षेत्र के बैराकोटी गांव से सामने आई है जहां आज गाँव के पास ही दीपा देवी नाम की महिला पर भालू झपट पड़ा ये महिला गांव के सार्वजनिक नल पर कपड़े दो रही थी इसी दौरान भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण घर से बाहर निकले और किसी तरह से महिला को भालू के चंगुल से छुड़ाया, जिसके बाद 108 सेवा के जरिये घायल महिला को जिला चिकित्सालय पौड़ी पहुंचाया गया।
डॉक्टर ने बताया कि महिला के कंधे गर्दन छाती पर भालू ने हमला किया है , महिला का उपचार किया जा रहा है फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों के हमलो पर लगाम लगाने और ग्रामीण क्षेत्रो में गश्त बढाने की मांग की है।
–दीपक(पति घायल महिला)
डॉ०बी पी मौर्य(सर्जन जिला चिकित्सालय पौड़ी)
