अधिकारों के विकेंद्रीकरण कर ग्राम स्तर पर मिनी सरकार बनाने का सपना चुनाव रंजिश के चलते दम तोड़ रहा है। इससे पूर्व घर गावो में हुक्का पानी बंद होने की खबरे मिलती रही है किंतु ताजा मामले में भाई भाई के क्लेश करवाने का आरोप पंचायत चुनाव में लगा है और हैरानी की बात ये है कि इस बार आरोप लोकतंत्र के आधार मननीय विधायक पर लगे है।
शैलेन्द्र कुमार लाल कूँआ।

जिला पंचायत जग्गी बंगर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भाजपा पृष्ठभूमि के नेता डॉ मोहन सिंह बिष्ट लगातार जनसंपर्क में जुटे हैं कयास लगाए जा रहे थे कि डॉ मोहन सिंह बिष्ट को ही भाजपा अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी मगर हुआ ठीक इसके उलट और पार्टी आलाकमान ने डाक्टर मोहन सिंह बिष्ट के भाई इंदर सिंह बिष्ट को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया जिसके बाद डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए नामांकन करने के बाद अब चुनाव के जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं।

इधर निर्दलीय चुनाव रह रहे डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने परिवार में फूट डालने का काम किया है बिष्ट ने कहा कि विधायक नवीन दुमका की वजह से उन्हें टिकट नहीं मिला है जबकि उन्होंने सगे भाई इंदर सिंह बिष्ट को टिकट दिलवा कर मेरे घर में आपसी क्लेश करवाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव समय विधायक दुम्का ने उनसे खुद कहा था कि जिला पंचायत में उन्हें टिकट दिलाया जाएगा मगर ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने जो दोनों भाइयों को आपस में लड़ाने का काम किया है इस पर उनके मंसूबे बिल्कुल सफल नहीं होंगे।

