वीडियो काल से बेटे ने 200 किमी दूर से किया माताजी का श्राद्ध – कारों ना ने बदल दी इंसान की जीवन पद्धति

Share Now

उत्तरकाशी में बैठे पंडित जी ने लगाए मंत्र तो 200 किलोमीटर दूर राजधानी देहरादून में बेटे ने दिया मां को श्राद्ध तर्पण ।

https://youtu.be/mzR4Mg0KSKU

गिरीश गैरोला

जी हां कोरोनावायरस महामारी के चलते हुए लो क डाउन ने  इंसान की जीवन पद्धति को ही बदल कर रख दिया है ।  लौक डाउन के चलते पूरा प्रदेश बंद है सड़क पर वाहन नहीं चल रहे हैं इसी बीच उत्तरकाशी निवासी स्वर्गीय श्रीमती प्रभा जोशी जो जोशियाडा  उत्तरकाशी की रहने वाली है , का  विगत  30 अप्रैल 2019 को निधन हुआ था , क्रिया  में बैठे उनके छोटे पुत्र विपुल जोशी जो देहरादून फार्मा इंडस्ट्री में कार्यरत हैं ।  लौक डाउन के चलते  विपुल अपनी माताजी के वार्षिक श्राद्ध के लिए उत्तरकाशी नहीं आ सके तो  फोन पर वीडियो कॉलिंग के जरिए उनके  कुल पुरोहित ने  उत्तरकाशी से  ही मंत्र पढ़े और खुद  बेटे  ने देहरादून में रहकर हस्त क्रिया कर श्राद्ध क्रिया को संपन्न कराया। ऐसे में लॉक डाउन क उल्लंघन भी नहीं हुआ और माता जी का श्राद्ध कर्म भी पूर्ण हो गया।

error: Content is protected !!