लॉक डाउन देश की मजबूरी है लिहाजा सभी को राष्ट्रहित में इसका पालन करना जरूरी है । राज्य सरकारों को कहा गया है कि वह जो जहां हैं वहीं रुके रहे इसके लिए कोई भूखा ना रहे इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें और इसके लिए जिला प्रशासन के साथ पुलिस भी ऐसे लोगों के लिए भोजन व्यवस्था में जुटी हुई है। इसके बावजूद भी कुछ लोग राशन दवा इत्यादि के वाहनों का दुरुपयोग कर इसमें लोगों को इधर से उधर ले जाकर कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बढ़ाने में लगे हुए हैं। ताजा मामला चमोली जिले का है जहां पुलिस ने 12 लोगों को सब्जी के ट्रक में छुपा कर ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरीश चंदोला, थराली चमोली
बृहस्पतिवार को दोपहर में पुलिस द्वारा परखाल तिराहा बैरियर पर ट्रक( आईसर) वाहन सँख्या Uk04CA-1608 की तलाशी ली गयी तो ट्रक में 12 मजदूर जो तहसील नारायणबगड़ के आसपास गाँवो में दिहाड़ी मजदूरी करते है, ट्रक चालाक द्वारा राशन व सब्जी के ट्रक में जो ट्रक को माल खाली करके वापस रामनगर जा रहा था मैं पीछे डाले के बराबर छुपाकर ले जाते हुए पकड लिया,पुलिस ने सभी मजदूरों से पूछताछ कर मजदूरों को ठेकेदारों के सपुर्द किया व वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया
थानाध्यक्ष थराली सुभाष जखमोला ने बताया कि वाहन चालक के विरुद्ध मु0अ0 सं0-8/20
धारा -188,269,270 भादवि
51 राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय थराली के समक्ष उपस्थित करने की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है गिरफ्तार चालक रामनगर का ही रहने वाला बताया जा रहा है जबकि पुलिस द्वारा मजदूरों से की गई पूछताछ में पता चला है कि मजदूर दैनिक मजदूरी का काम करते थे और लॉकडाउन के दौरान मजदूरी का काम भी बन्द होने की वजह से अपने घर ऊधम सिंह नगर को जाने की कोशिश कर रहे थे ।
