शर्दी में ठिठुरते रहे पूर्व विधायक- प्रशासन ने नही डाली घास

Share Now

ठंड में ठिठुरते रहे काँग्रेशी-

 प्रशासन ने नही डाली घास।
नाराज पूर्व विधायक ने अधिकारियों पर कसा तंज, 5 साल की पारी है, फिर तो अच्छे दिन  लौटेंगे।
गिरीश गैरोला
उत्तरकाशी जिले के सीमांत भटवाड़ी तहसील में अधिकारियों के न बैठने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जान आक्रोश रैली को जिला प्रशासन से कोई तवज्जो नही मिलने से नाराज पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण वही धरने पर बैठ गए। माघ मेले की बैठक निपटने के बाद मौके पर पहुँचे एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह ने ज्ञापन लिया।
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय इन दिनों पालिका के कूड़ा योग से निवारण के लिए बैठकों के यज्ञ में लगा हुआ है। इसी बीच पूर्व बिधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में कांग्रेश जन तहसील मुख्यालय भटवाड़ी में अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आक्रोश रैली में एकत्र हुए। मौके पर किसी भी अधिकारीनको न देख पूर्व विधायक बिफर पड़े और नाराज होकर धरने पर बैठ गए बाद में एसडीएम के पहुँचने पर नेताजी ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई।
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि खुफिया रिपोर्ट के वावजूद जिला प्रशासन ने उनके कार्यक्रम को तवज्जो नही दी। अधिकारियों के माघ मेले में होने की बात को नकारते हुए सजवाण ने कहा कि जिले में एडीएम सीडीओ सहित अन्य आईएएस अफसर भी मौजूद है किंतु वे सुबह से ठंड में कार्यकर्ताओं के साथ ठिठुरते रहे किन्तु ज्ञापन में सामिल प्रमुख मांग के बावजूद आक्रोश रैली के दिन भी अधिकारी तहसील में नही दिखे। उन्होंने इसे डबल इंजिन की सरकार का षड्यंत्र बताते हुए अधिकारियों को लपड़ियाते हुए कहा कि प्रदेश में 5 -5 साल की पारी बीजेपी और कांग्रेश द्वारा खेली जा रही है।लिहाजा अधिकारी जरूर ध्यान रखे कि सरकार बदलती भी है। एक पूर्व विधायक के जनाक्रोश कार्यक्रम की सूचना के बाद भी घास न डालना हैरत करने वाला है उन्होंने जिला प्रशासन से संझौता होने तक ज्ञापन नही देने की घोषणा की।
एसडीएम देवेंद्र नेगी ने बताया के वे माघ मेलेंकि।मीटिंग के लिए मुख्यालय में थे जबकि तहसीलदार वीरेंदर सिंह रावत  और नायब तहसीलदार मंगल मोहन पहले से ही मौके पर मौजूद थे।महोने कहा कि उनके द्वारा सिर्फ ज्ञापन को लिया गया है  कांग्रेश जनों से कोई समझौता नही किया गया है।
बहरहाल अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए पलायन कर रहे तहसील में प्रभारी तहसीलदारों से काम चला रहे  अधिकारियों ने भी मुंह मोड़ लिया है । रही सही कसर उप तहसील खुलने से पूरी ही गयी है।

https://youtu.be/sPYZQj_qfXg

error: Content is protected !!