शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने 53वीं बार किया रक्तदान

Share Now

देहरादून। कोरोना काल में सरकारी अस्पतालो में खून की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय दून मेडिकल काॅलेज में किया गया इस अवसर पर 53वी बार शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने रक्तदान किया। रक्तदान के उपरान्त पदाधिकारियांे को सम्बोधित करते शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि आज हिन्दुस्तान ही नहीं वरन पूरा विश्व कोरोना नामक क्रूर त्रासदी से जूझ रहा है और इसी कारण सरकारी अस्पतालो मंे आम जनता स्वैच्छिक रक्तदान करने से बच रही है जिसके कारण सरकारी अस्पतालो में रक्त की कमी हो रही है और आम जनता परेशान हैरान है। उन्होंने कोरोना काल मंे चैथी बार रक्तदान करने पर  शिवसेना देहरादून ईकाई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम बाला साहेब के सिपाही है और प्रत्येक परिस्थतियों मंे आम जनता के लिए हर समय उपस्थित है। उन्होंने आम जनता से अपील की कोरोना काल मे रक्तदान करने मे कोई खतरा व बुराई नहीं है। इसलिये सभी कृपया स्वैछिक रक्तदान करंे और किसी का जीवन बचायें। इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, मंजीत भट्ट, विकास ंिसह, नितिन शर्मा, शिवम गोयल, मनीश गर्ग, अभिनव वेदी, अमित बजाज, विकास मल्होत्रा, रंजीत सिंह, इंद्रेश गुप्ता, आशीष मित्तल, अभिषेक साहनी, विकास राजपूत, वासू परविन्दा, गोकुल, हर्षित, अमन आहूजा, रोहित बेदी आदि शिवसैनिको ने रक्तदान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!